नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतारा गांव निवासी आर्मी जवान अमरजीत उर्फ मुन्ना यादव की मौत दिल्ली में बीमारी के दौरान हो गयी। सूचना पर पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार अमरजीत ने 18 वर्ष पहले आर्मी की नौकरी में योगदान दिया था।
Total Downloads: 354
वह कुछ दिनों से बीमार था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उसकी पत्नी और दो पुत्र हैं जो साथ ही दिल्ली में रहते थे। परिजनों ने बताया कि उसने काफी मेहनत कर आर्मी की नौकरी पाया था।
अमरजीत काफी सरल स्वभाव का था। उस के सरल स्वभाव के कारण गांव के लोग उसे काफी पसंद करते थे, लेकिन अचानक बीमार होने के कारण उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर कम्युनिस्ट पार्टी के नेता ब्रह्मदेव यादव रणवीर यादव, सुबोध यादव ने शोक व्यक्त किया।

