नवगछिया : पीएम पोषण योजना भागलपुर के डीपीओ आनंद विजय ने मध्य विद्यालय रंगरा के प्रधानाध्यापक को समय से पूर्व बच्चों को छुट्टी देने, लकड़ी के चूल्हे पर मध्याह्न भोजन बनाने, शौचालय में ताला लगा होने, एफएलएन किट का उपयोग नहीं करने व प्रतिदिन नब्बे बच्चों की उपस्थिति बढाकर बनाने के मामले में साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण मांगा है।
Total Downloads: 198
डीपीओ आनंद विजय ने तीन बजे दिन में मध्य विद्यालय रंगरा का निरीक्षण किया ।इस दौरानशिक्षकों की उपस्थिति पंजी के अनुसार ज्योति, रूबी कुमारी ऐवज संजीव कुमार अनाधिकृत रूप से विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये। नामांकित 1871छात्र -छात्राओं के विरुद्ध 1009छात्रों की उपस्थित दर्ज किया गया था।.
बच्चों को विद्यालय की अवधि समाप्त होने के पूर्व ही छुट्टी दे दी गयी थी,.एचएम के अनुसार विद्यालय में अठारह सेक्शन हैं। प्रत्येक सेक्शन में पांच बच्चों की अधिक उपस्थिति बनाई जाती है इस प्रकार प्रतिदिन नब्बे बच्चों की उपस्थिति बढाकर बनाई जा रही है डीपीओ ने संबंधित अनुपस्थित पाये गये शिक्षकों को एचएम के द्वारा अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है।.एचएम को साक्ष्य के साथ तीन दिनों के अन्दर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है ।

