नवगछिया । नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के तेतरी स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेतरी के प्रांगण में बुधवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम ने भी जांच की।

शव के बगल में एक नीले रंग की मोटरसाइकिल गिरी हुई थी। शव औंधे मुंह पड़ा था। उसके सिर पर जख्म था। मुंह, नाक से खून निकल रहा था। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था। शव की पहचान खरीक के बड़ी अठगामा निवासी कमल किशोर दास पिता स्व. साहेब दास उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई। मृतक घरों में पेंटर का काम करता था। वह लंबे समय से भागलपुर के तिलकामांझी में किराए के मकान में रहता था। वह कभी कभार ही घर आया करता था। मृतक के साथ उसका भाई भी काम किया करता था, लेकिन कुछ दिनों से भाई की तबियत खराब होने के कारण काम पर नहीं जाता था।

मृतक के भाई अमित कुमार दास ने बताया कि उसके भाई कमल किशोर दास का काफी लंबे समय से तिलकामांझी की एक महिला से अवैध संबंध था। घटना से दो दिन पूर्व वह अपने गांव आया था। मृतक के भाई ने बताया कि 18 सितंबर को उसने कमल किशोर को फोन कर के कहा कि काम करने आएगा। जिसपर भाई ने तबियत खराब होने की बात कहकर काम पर जाने से इनकार कर दिया। 19 सितंबर को भी उसने तबियत खराब होने की बात दोहराई थी। उसने बताया कि सुबह तिलकामांझी स्थित घर से निकलने के बाद कमल किशोर घर नहीं लौटा। देर रात उसकी हत्या कर दी गई। सिर पर रॉड से प्रहार किये जाने की आशंका है।

पेंटर की हत्या से घर और मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर मे कोहराम मच गया। पत्नी अनिता देवी समेत पुत्र अभिषेक कुमार, पुत्री साक्षी कुमारी के अलावे सभी भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी 14 वर्ष पूर्व बांका जिले के डीडार गांव की अनिता देवी से हुई थी। पत्नी अपने मायके के दूसरे घर अलीगंज में बच्चों के साथ रहती है। मृतक 5 भाइयों में दूसरे स्थान पर था।

पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई अमित ने एक महिला का नाम लेते हुए बताया कि उसके भाई कमल किशोर का भागलपुर बरारी की रहने वाली एक महिला से प्रेम प्रसंग लंबे समय से चल रहा था। उसके कॉल डिटेल भी कमल किशोर के मोबाइल में मिला है। मामले को लेकर मृतक के भाई अमित ने नवगछिया थाना में आवेदन दिया है।

इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि परिजन घटना में किसी महिला का हाथ होने की आशंका जता रहे हैं। परिजन की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या कैसे हुई। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का उद्भेदन किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *