नवगछिया । गोपालपुर, इस्माईलपुर प्रखंड के बिंदटोली गांव के समीप दो दिन पूर्व करोड़ों की लागत से बने स्पर का डाउन स्ट्रीम भाग ध्वस्त हो जाने के बाद जल संसाधन विभाग के मॉनिटरिंग पटना के कार्यपालक अभियंता गुंजन कुमार ने गुरुवार की शाम कटाव स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मौजूद थे।

कटाव को लेकर उन्होंने पूरी जानकारी ली। इसके साथ ही नदी के जलस्तर और उसके दबाव को लेकर भी उन्होंने जानकारी लेकर कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिये।

वहीं कटाव को लेकर बिंदटोली गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है। बिंदटोली गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जिस तरह से कटाव अचानक होने लगता है, इससे बिंदटोली टोली गांव का अस्तित्व खतरे में आ जाता है।

वहीं इस कटाव को लेकर के अभियंता ने बताया कि वह ऐसी स्थिति नहीं है जिस तरह से यहां पर ग्रामीण बोल रहे हैं। यहां पर जो कटाव से नुकसान होना था वह नुकसान हो गया है। अब कटाव नहीं है। स्थिति सामान्य है लेकिन निगरानी बनाए रखने के लिए विभाग 24 घंटा अभियंता के साथ लगा हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *