नवगछिया। सोनपुर डिवीजन के अंतर्गत कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच बरौनी से कुरसेला स्टेशन अंतर्गत आने वाले सभी पुल पुलिया का निरीक्षण हाजीपुर जोन के मुख्य अभियंता कार्य ने डिविजनल इंजीनियर के साथ किया।
मुख्य अभियंता कार्य ने खासकर गंगा एवं कोसी नदी के बीचो-बीच बने कुरसेला पुल का निरीक्षण किया। इस मौके पर अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया कि जहां-जहां पर जो कमियां बताई गई है उसे तत्काल दूर करें। इस मौके पर सीनरी इंजीनियर अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

