नवगछिया : परबत्ता से विनोबा बसगढ़ा को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण यह सड़क कई जगहों पर कट चुकी है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को हादसों का भय सता रहा है।
Total Downloads: 354
इस सड़क से करीब 5000 की आबादी जुड़ी हुई है, जो परबत्ता होते हुए भागलपुर या नवगछिया पहुंचती है। ऐसे में इस सड़क के आधा हिस्सा कट जाने से लोग सहमे हुए हैं। मंगलवार को इस्माइलपुर जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल को ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे विपिन मंडल ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी को मौके पर से फोन कर इसकी सूचना दी।