नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के गोढ़ियारी निवासी स्व. त्रिवेणी मंडल की सोलह वर्षीय नाबालिग पुत्री ने लिखित आवेदन देकर गोढ़ियारी के ही रॉकी कुमार पिता अरुण ठाकुर पर बीती रात आठ बजे घर में अकेली रहने के दौरान बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है।

आवेदन में पीड़िता ने लिखा है कि कर्मा-धर्मा पर्व के कारण मां बगल में गयी थी। जिस कारण मैं घर में अकेली थी। इस बीच रॉकी कुमार छेड़छाड़ व जोर जबर्दस्ती करने का प्रयास करने लगा। शोरगुल करने पर आसपास के ग्रामीण दौड़कर आये जिस कारण मेरी इज्जत बच पायी।

हो-हल्ला सुनकर मेरी मां घर आयी। मां के साथ थाना आकर मैंने लिखित आवेदन दिया। ग्रामीणों ने रॉकी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर चिकित्सकीय जांच के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *