बिहपुर। प्रखंड के मड़वा गांव स्थित स्वयंभू महादेव बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में भादो पूर्णिमा के अवसर पर लगा मेला अपने पूरे परवान पर है।शनिवार को भी शिवभक्तों द्वारा बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती को जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा।

इस दौरान पूरा मंदिर परिसर बोल बम के उद्घोषों से गूंजता रहा।शिवभक्त जलार्पण के बाद लगे मेले का भी जमकर लुफ्त उठा रहे है। मेला कमिटी के सदस्य सह सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी ,कोषाध्यक्ष सह पंसस विमल शर्मा ,गोपाल ,आशुतोष चौधरी ने बताया की मेला में शिवभक्तों की सेवा व सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है।

वहीं गर्भगृह में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।मेले में लगे लकड़ी की दुकान ,लोहे से बने समान ,पत्थर के समान आदि की जमकर खरीददारी कर रहे है।वहीं झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार भी मेला परिसर में घूमते रहे।मेले महिला व पुरुष पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *