नवगछिया। बक्सर में नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण नवगछिया आये केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे यहां से बक्सर चले गए। उनका गुरुवार को भागलपुर में कार्यक्रम था, लेकिन रेल दुर्घटना के कारण उन्होंने भागलपुर का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

केंद्रीय मंत्री बक्सर से सांसद हैं। उन्होंने कहा कि मैं लगातार बक्सर के डीएम और एसपी के सम्पर्क में हूं। डीआरएम से मैने बात किया है। घटनास्थल पर रेस्क्यू किया जा रहा है। वहां एम्बुलेंस गाड़ियां मौजूद हैं। भाजपा कार्यकर्ता घायलों की मदद में लगे हुए हैं।

अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए सिविल सर्जन से बात किया है। अस्पताल में सारी तैयारी पूरी हैं। घायलों की सेवा में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रेलमंत्री से लगातार मैं संपर्क में हूं, रेलमंत्री से बात कर सभी स्टेशनों पर हेल्पलाइन उपलब्ध करवाया गया है। इसके अलावा घायलों को तत्काल राहत दिलाने के उपाय किये गये हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *