नवगछिया। गोपालपुर थाना परिसर में बुधवार की शाम नवरात्र को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष नीरज कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने सभी पूजा समिति के सदस्यों से कहा कि पूजा पंडाल हेतु भवन निर्माण विभाग, विद्युत विभाग व फायर बिग्रेड से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना हर हाल में अनिवार्य है।
उन्होंने सदस्यों से कहा कि लाउडस्पीकर बजाने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य है। पूर्व की तरह डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध जारी है, इसका उल्लंघन करने वालों पर कडी कार्रवाई की जायेगी। हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
