नवगछिया : दिल्ली में कई पत्रकारों के घरों पर छापेमारी और उन्हें हिरासत में लिए जाने की घटना के खिलाफ शुक्रवार को नवगछिया में भाकपा माले के बैनर तले स्टेशन परिसर चौक से प्रतिवाद मार्च निकाला गया।

नेतृत्व भाकपा-माले के जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल, आरवाईए (इनौस) के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय, भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य आशुतोष यादव, ऐपवा के जिला सचिव रेणु देवी संयुक्त रूप से कर रही थी।

विंदेश्वरी मंडल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर लगातार हमला जारी है, जो पत्रकार जनसरोकारों से जुड़े हैं, उन्हें भी भयाक्रांत करने की कोशिश कर रही है। इस दौरान माले नेता रवी मिश्र, राधेश्याम रजक, राजकिशोर यादव, जयप्रकाश शर्मा, मनोज शर्मा, सत्यनारायण यादव, शिकेंद्र यादव, संजय शर्मा, बीरबल मंडल आदि मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *