बिहपुर : शारदीय नवरात्र में मां के सातवें स्वरूप कालरात्रि के पूजन के साथ ही शनिवार को माता के मंदिरों व पूजा पंडालों के पट खुल गये। पट के खुलते ही माता के दर्शन व पूजन को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
मंदिर व मेले में विधि व्यवस्था को बनाये रखने को लेकर पूजा कमेटी के साथ-साथ पुलिस भी सक्रिय दिख रही हैं। वही प्रखंड के बिहपुर रेलवे इंजीनियरिंग, विक्रमपुर, मड़वा, मिल्की, बभनगामा, दयालपुर, जयरामपुर, नरकटिया व लत्तीपुर में मेला पूरी तरह से सज गया है।
मेले के सुचारू संचालन में पंसस अमन आनंद, अभिनाश शर्मा, अंकित शर्मा, करण प्रजापति, अंशु, सागर, संतोष, सन्नी घनश्याम आदि सक्रिय दिख रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
