बिहपुर : प्रखंड में हर्षौल्लास एंव धूमधाम से शारदीय नवरात्र मनाया जा रहा है।रविवार को मां के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजन विधि विधान से सम्पन्न हुआ। मां महागौरी की पूजन से भक्तों के सभी पाप नष्ट हो जाते है। पाप -संताप, दैन्य -दुख उसके पास कभी नही आते। बिहपुर के इंजिनयरिंग दुर्गा मंदिर, लोकोशेड मां दुर्गा , मड़वा , दयालपुर , बभनगामा , लत्तीपुर एंव नरकटिया में भी मां का पूजन किया जा रहा है।
वहीं बिहपुर इंजिनयरिंग दुर्गा मंदिर में बंगला ढाक की थाप पर मां की संध्या आरती किया जा रहा है।जिसे देखने इलाके से बड़ी संख्या महिला व पुरुष श्रद्धालु मां के मंदिर पहुंचे।बता दें की मां की आरती दशमी पूजन तक होगा।वहीं मेले को दुकान सज गई है ।
जिसको लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को बिहपुर थानाध्यक्ष राजेश रंजन की अगुवाई में पुलिस सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस की गश्ती गाड़ी इलाके में लगातार गश्त लगते नजर आ रही है।


