नवगछिया :पुलिस ने गुरुवार को खरीक के सुराहा गांव में दिनेश शर्मा के घर में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। उसने पांच कारीगरों को गिरफ्तार किया।

नवगछिया के एसपी एसके सरोज ने बताया कि मिनी गन फैक्ट्री चलाने की गुप्त सूचना पर एसडीपीओओमप्रकाश अरुण के नेतृत्व में रोम का गठन किया था। टीम ने दिनेश शर्मा के घर की घेराबंदी की तो एक व्यक्ति भागने लगा। जवानों ने उसे खदेड़कर दबोच लिया। इसके बाद घर के अंदर से पांच और कारीगरों को गिरफ्तार किया।

फैक्ट्री का मुख्य संचालक दिनेश शर्मा भाग गया। गिरफ्तार कारीगरों में मुंगेर के कासिम बाजार के हरपतगंजबाड़ा का मो. साबीर, मो. युसुफ, मो. शहंशाह, मो. अब्दुला व बिहपुर के मीराचक का मो. इम्तियाज शामिल है। वहां से एक लोडेड पिस्टल, दो कारतूस, 20 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 19 स्लाइडर, 11 बैरल, 20 पीठ बल्ला, एक बड़ी लेथ मशीन, 3 ड्रिल मशीन व अन्य उपकरण बरामद किये गए।

स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को दिलाई जाएगी सजा

गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वे लोग हथियार तैयार कर मुंगेर के हरपतगंजबाड़ा के मो. अरशद को देते थे। वही उनलोगों को काम करने के लिए सुराहा गांव लाया था। पुलिस अरशद व दिनेश की तलाश कर रही है। एसपी ने बताया कि स्पीडी ट्रायल चला कर सभी आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। फैक्ट्री चलाने में कई बड़े चेहरों के भी शामिल होने की आशंका है। उन्हें भी बेनकाब किया जाएगा। फैक्ट्री के बारे में सूचना देने वालों व छापेमारी टीम में शामिल थानाध्यक्ष व जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *