नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के जगतपुर पंचायत में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर कलशयात्रा निकाली गई। महादेवपुर घाट से 11 सौ कन्या और महिलाओं ने कलश भरा इसके बाद पुन: कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।

नो दिवसीय चलने वाले इस भागवत कथा का आयोजन आज से शुरू हुआ। भागवत कथा का वाचन स्वामी योग नरेंद्र महाराज करेंगे। पहले दिन शुभारंभ पंचायत की मुखिया सोनी भारती और समाजसेवी प्रदीप यादव ने फीता काटकर किया।

पहले दिन कथा व्यास स्वामी योग नरेंद्र जी महाराज ने श्रीमद्भागवत पुराण की जानकारी देते हुए कहा कि श्रीमद्भगवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *