नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड होकर नवगछिया से गुजरने वाली राजधानी ट्रेन पर आए दिन हो रहे पथराव के बाद सतर्क आरपीएफ ने सोमवार को नवगछिया में राजधानी ट्रेन की आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार के नेतृत्व में जांच की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
इस दौरान उनके साथ स्कॉट में तैनात सिपाही भी मौजूद रहे। मृणाल ने बताया कि बिहपुर, नारायणपुर और कुर्सेला के पास राजधानी ट्रेन में असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी के कारण ट्रेन के शीशे क्षतिग्रस्त हुए थे। जिसके बाद लगातार डॉग स्क्वायड नजर रखे हुए है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →