नारायणपुर : प्रखंड के जयप्रकाश महाविद्यालय में बुधवार को कृषि योग्य भूमि का डाक समिति सदस्य की उपस्थिति में 25 बीघा 10 कट्ठा जमीन का वर्ष 2023-24 के लिए बंदोबस्ती का कार्य संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. सत्येंद्र कुमार ने बताया डाक प्रक्रिया में पांच लोगों ने भाग लिया।
दो लाख सत्तर हजार एक सौ रुपये की राशि से प्रथम चक्र बोली की शुरुआत हुई जो तृतीय चक्र में सर्वाधिक बोली लगाने वाले मो.अजमत अली के नाम से छः लाख तीन हजार रुपये की राशि पर संपन्न हुई।
उपस्थित सदस्यों में प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार, मुखिया संजीव कुमार यादव, वरिष्ठ शिक्षक डॉ. रवीन्द्र श्रीवास्तव, प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव, डॉ. जुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. राजीव कुमार और ग्रामीण किसान मौजूद थे।


