नवगछिया : कोसी घाट कदवा (कंचनपुर)पर सूर्य उपासना के महापर्व छठ व्रत के प्रथम अनुष्ठान नहाए-खाए के अवसर पर छठ का साफ सफाई किया गया। इस मौके पर सेवार्थ विद्यार्थी नवगछिया के कार्यकर्ता सेवा-कार्य में सम्मिलित थे।
Total Downloads: 182
अभाविप बिहार के सेवार्थ विधार्थी के बिहार प्रांत के प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि छठ पर्व पर लोग आस्था से जुड़े पर्व पर भगवान भास्कर को अर्ध देने आते है इसलिए हम सभी को साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए, और छठ वर्त करने वाले माता बहनों को किसी भी तरह का परेशानी नहीं हो इसके लिए सेवार्थ विधार्थी नवगछिया के द्वारा सेवा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा!
सेवार्थ विधार्थी नवगछिया प्रमुख रघुवीर ने बताया कि हम सभी सेवार्थ विधार्थी नवगछिया के कार्यकर्ता निरंतर सेवा कार्य समाज के बीच जारी रखेंगे! वही मौके पर अनुज चौरसिया, निरंजन कुमार, अक्षय, विपिन, गौरव, सौरभ, विजय, दीपक, प्रमोद, नितीश, रोहित, गौरव आदि सेवा कार्य में श्रमदान दिए!

