नवगछिया । बिहपुर प्रखंड के बिहपुर पूरब पंचायत के राजकीयकृत मवि मिल्की मीराचक व इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय मिल्की का बुधवार को विधायक ई. शैलेंद्र ने निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत के मुखिया सलाहउद्​दीन समेत कई ग्रामीण भी स्कूल पहुंचे। विधायक ने दोनों स्कूल के निरीक्षण के दौरान पाया कि मवि के कई कक्षा में बच्चों के बैठने के लिए बेंच-डेस्क तक नहीं है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

प्लस टू में शिक्षकों की कमी है। स्कूल के सामने व सड़क के किनारे खाली जमीन को अतिक्रमित पाया। विधायक ने स्कूल प्रभारी राजीव कुमार सिंह को स्कूल कमेटी बनाने व व्यवस्था में सुधार को निर्देश दिए। विधायक ने स्कूल प्रभारी से बेंच-डेस्क के अलावा संसाधन की कमी को दूर कराने के लिए पांच लाख की राशि देने की घोषणा की।

विधायक ने स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं से कहा कि आज मैंने इस स्कूल को गोद ले लिया है। यहां की व्यवस्था में सुधार के लिए आपका सहयोग अपेक्षित है। स्कूल और 14 नंबर सड़क के बीच जमीन पर अतिक्रमण करने वाले को विधायक ने सात का दिन का समय देते हुए जगह को खाली करने को कहा।

मौके पर उपमुखिया प्रतिनिधि केबी शर्मा, विकास मिश्रा, पिंकू मिश्रा, जैनूल अंसारी, सुबोध साह, बेलाल आदि समेत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मिल्की के संचालक रवि कुमार आदि समेत अन्य कई ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं विधायक ने प्लस टू हाईस्कूल झंडापुर के निरीक्षण के पश्चात स्कूल भवन के जीर्णोद्धार व चारदीवारी निर्माण कराने की घोषणा की।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights