खरीक : एनएच-31 स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों एवं खरीक पुलिस के सहयोग से घायलों को पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मायागंज रेफर कर दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
घायलों की पहचान बिहपुर के नन्हकार निवासी मौसम कुमार (25), पिता रंजीत दास, मधेपुरा के सोनवर्षा निवासी करिश्मा देवी (25), पति राजेश शर्मा, कुरसेला के मेहरा टोला कौशिकीपुर निवासी अमित कुमार (28), पिता विमल यादव एवं राजा यादव (25), पिता भोला यादव के रूप में हुई। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की स्थिति बेहद गंभीर है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
