बिहपुर। बिहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर ट्रेन संख्या 03367 की बोगी से अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव रेल पुलिस ने बरामद किया है। ट्रेन की बोगी में एक यात्री के अचेतावस्था में पड़े होने की सूचना बिहपुर रेल जीआरपी थानाध्यक्ष धीरज कुमार को मिली।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
मृतक की उम्र करीब 50-55 वर्ष बतायी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया। शव की पहचान के लिए 72 घंटे जीआरपी थाने में सुरक्षित रहेगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
