बिहपुर। भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र ने शनिवार को बिहपुर प्रखंड अंतर्गत बिहपुर मध्य पंचायत के वार्ड नंबर सात में मुख्यमंत्री विकास निधि योजना से लगभग 11 लाख 31 हजार रुपये की राशि से पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। यह सड़क लीली झा के घर से राजपति पासवान के घर तक बनी है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
सड़क मुख्य सड़क से जोड़ने में सहायक है। मौके पर एक सभा आयोजित की गयी। विधायक ने केंद्र सरकार की नीतियों को जन सरोकार से वास्ता रखने वाला बताया। इस मौके पर माटो उर्फ अजय कुमार, छन्नू मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा, ज्ञानदेव कुमार, बिहपुर व खरीक के मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह व प्रभुनंदन चौधरी आदि मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
