नवगछिया। खरीक पीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच के लिए एक शिविर लगाया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार के नेतृत्व में महिला चिकित्सक डॉ. सरिता कुमारी ने 180 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की। वहीं पीएचसी प्रभारी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन, यूरिन, एचआईवी, ब्लड ग्रुप, बीपी, हार्ट-बिट आदि की भी जांच की गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
