नवगछिया। मंगलवार को नवगछिया पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। संचालन महामंत्री मुकेश राणा ने किया। बैठक में पार्टी की आगामी कार्यक्रम सहित केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना विश्वकर्मा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई।
Total Downloads: 79
कार्यकर्ताओं की केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन-तक पहुंचाने सहित अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने के लिए विचार विमर्श कर जिम्मेदारी तय की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे क्षेत्रीय प्रभारी अनिल ठाकुर, क्षेत्रीय सह प्रभारी मनीष पांडे, लोकसभा प्रभारी अर्जन शर्मा, जिला प्रभारी कन्हाई मंडल, बांका लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सुबोध कुशवाहा, कटिहार लोकसभा क्षेत्र प्रभारी विनोद मंडल,
दिनेश यादव, अभय राय, नंदनी सरकार ने बैठक को संबोधित किया। अनिल ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां एक बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय, प्रदेश कमेटी का हिस्सेदार बन सकता है। मनीष पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार आमजनों के विकास के लिए समर्पित है। अर्जुन शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं।।

