नवगछिया : जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में रविवार को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ। उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार झा अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें 21 से ज्यादा पूर्ववर्ती छात्र शामिल हुए। पूर्ववर्ती छात्रों ने पुरानी यादें ताजा कर एक-दूसरे से खुशियों के पल बांटे और अपनी-अपनी सफलता का राज साझा किए।

प्रभारी प्राचार्य ने इसे सर्वांगीण विकास. का सर्वोत्तम संस्था बताया। पूर्ववर्ती छात्र आईजीआईएमएस पटना के डॉ. चंदन कुमार और कस्टम इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने कहा कि सफलता के लिए शॉर्ट-कट का कोई विकल्प नहीं है।

आपको शिद्दत से पढ़ाई करनी ही होगी। बिहपुर की बीपीआरओ काजल कुमारी समेत सभी पूर्ववर्ती छात्रों ने विद्यालय के विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स दिए। इन्होंने कहा कि मनचाहे रोजगार की कमी नहीं है, बस उसे पाने के लिए आप में जुनून होना चाहिए। पूर्ववर्ती छात्रों ने पुराने साथियों के साथ सेल्फी भी ली। पूर्ववर्ती छात्र पीएनबी के मैनेजर रवि कुमार, इंजीनियर रतन कुमार, आईआईटी रुड़की के छात्र अंशु शर्मा, एनआईटी सिलचर के देवेश ने कहा कि लंबा समय बीत गया है, इसकी वजह से दोस्तों को पहचानना कठिन हो गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *