नवगछिया। खरीक विद्युत उपकेंद्र के मानव बल मिथुन कुमार का साइबर ठगों ने बैंक खाते से 65 हजार छह सौ रुपये उड़ा दिया। पीड़ित ने नवगछिया साइबर थाना में आवेदन दिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
आवेदन में उसने कहा है कि गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे मेरे मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर 9258512415 से फोन आया। ठग ने नाम पूछने के बाद मोबाइल में आईमोबाइल एप के मैनेज कार्ड में टेप एंड में पे ऑफ करने के बारे में बोला। उसके बाद खाते से तीन बार में पैसे निकाल लिए।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
