बिहपुर। रविवार को प्रखंड के किसानों की बैठक की अध्यक्षता मुखिया नीनारानी व संचालन प्रणेश समदर्शी ने किया। सम्मेलन ने सरकार व जिला प्रशासन से मांग की गयी कि गंगा दियारा में जिन किसानों की जमीन गंगा की धारा में चली गयी थी।
Total Downloads: 167
वह दोबारा बाहर निकलने पर बिहार सरकार हो गई थी। उस जमीन की पुराने रैयतों व उत्तराधिकारियों के नाम जमाबंदी हो। इस दिशा में सरकारी पहल नहीं हुआ तो हम आंदोलन करेंगे।
बैठक में मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण उर्फ फोर्ड,उप मुखिया राहुल कुमार,अवधेश मालाकार,निरंजन कुमर,नंदकिशोर कुमर आदि समेत सोनवर्षा, अमरपुर बभनगामा, गौरीपुर व बिक्रमपुर के कई गांवों के किसानों की भागीदारी थी। कामरेड प्रणेश समदर्शी ने कहा कि आंदोलन की अगली कड़ी में अंचल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन होगा।जिसके तिथि की घोषणा जल्द कर दिया जाएगा।

