नारायणपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल ने कहा स्वामी विवेकानंद जयंती देश के युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

Whatsapp group Join

बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, योग एवं मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। भावना प्रियदर्शी, सुष्मिता, सौरव कुमार, चिंकी मधुकर का विवेकानंद पर भाषण उत्कृष्ट था वहीं मास्टर हर्ष एवं रौनक ने पेंटिंग में अपना सर्वोच्च हुनर का प्रदर्शन किया। रगबी की राष्ट्रीय खिलाड़ी विद्यालय की खेल शिक्षिका ज्योति चौधरी द्वारा योग करवाया गया। साथ ही साथ खेल शिक्षक मैराथन दौड़ का नेतृत्व कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *