नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल में बिजली विभाग लगातार बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता पवन कुमार ने बताया कि बकायदारों की बिजली काटी जा रहीहै। पिछले माह 1024 बकायेदारों के कनेक्शन हटाए गए हैं।

जिसमें 37 बकायदारों पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि हर दिन वैसे उपभोक्ता जो पैसा जमा नहीं कर रहे हैं और उन पर बिजली विभाग का अधिक बकाया हो गया है वैसे 200 उपभोक्ताओं की बिजली काटी जा रही है। बताया कि मार्च महीने तक करीब 25 हजार बकायदारों की बिजली काटी जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *