खरीक : जिले में पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ शुरू हुए अविश्वास का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला पार्षद अध्यक्ष और प्रमुख के बाद अब उप मुखिया के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए खेल शुरू हो गया। ताजा मामला प्रखंड के खरीक बाजार पंचायत का है,

जहां 16 वार्ड सदस्यों में से 13 ने मुखिया व पंचायत सचिव को उपमुखिया आजाद अंसारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया है। कहा है. कि उपमुखिया वार्ड सदस्यों को मान-सम्मान नहीं देते हैं। नहीं बैठक करते हैं। सरकारी कार्य में रूचि नहीं लेते हैं।

अफसरों से गठजोड़ कर वसूली को बढ़ावा देते हैं। उप मुखिया की मनमानी के कारण उचित और योग्य लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आवेदन में वार्ड सदस्य धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, रूकेश दास, आभा देवी, अहिल्या देवी, माला के हस्ताक्षर हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *