बिहपुर। भागलपुर से सिविल सर्जन डॉ. अंजना कुमारी ने शनिवार को बिहपुर सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। सबसे पहले सीएस ने बिहपुर सीएचसी में लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बताया फिर ओपीडी,डेंटल लैब व एमसीडी आदि का निरीक्षण किया।
Total Downloads: 435
इसके साथ खानपान सेवा व सफाई की स्थिति की भी जांच किया। जिसको सीएस ने संतोषप्रद पाया। सीएचसी में जन्म प्रमाणपत्र प्रसूता को बेड दिया जा रहा है। वहीं सीएचसी के दवा भंडार में 156प्रकार की दवा उपल्बध मिला।
यहां के बाद सीएस प्रखंड के जयरामपुर चांदनी चौक के समीप संचालित कहारपुर टू जयरामपुर स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान प्रभारी चिकत्सा पदाधिकारी डा.मुरारी पोद्दार,हेल्थ मैनेजर मनीष कुमार भट्ट व बीसीएम मु.शमशाद आलम समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी की उपस्थिति थी।

