बिहपुर। तीन दिन पूर्व बिहपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर में मारपीट मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में केस दर्ज कराया है। राकेश कुमार राम ने गांव के ही लोगों को नामजद किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 170
इसमें घर में घुसकर जान मारने की नीयत से हमला कर सिर फोड़ने व पत्नी को घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष से माला देवी ने मारपीट व लूटपाट का केस कराया है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
