नवगछिया। बाल भारती स्कूल में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वृंदावन से आए भागवत किंकर अनुराग कृष्ण शास्त्री ने अपने गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार,श्रीरामचरित व श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव की कथा सुनायी।
Total Downloads: 435
उन्होंने कहा कि भगवान का नाम जपने से पाप कटते हैं। अपने बच्चों का नाम भगवान के नाम पर रखें। गुरु का कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए। हमें सभी में ईश्वर देखना चाहिए।
श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को सफल बनाने में अमित अग्रवाल, मुकेश चिरानिया, रितेश मांवडिया, अशोक केडिया, आदित्य सरार्फ, अमन सरार्फ, विश्वास शर्मा, विनित चिरानिया, नीरज केजरीवाल, केशव सरार्फ, शंभू चिरानिया, अमित चिरानिया, विशाल चिरानिया, विकास मावडिया, कन्हैया केडिया, मुरारी चिरानियां, शोरभ नारनोली, मानस पंसारी, वरुण केजरीवाल,शैला चिरानिया आदि लगे हैं।

