नवगछिया:  बाल भारती स्कुल में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन श्रीधाम वृंदावन धाम से आए वैदिक पथिक भागवतकिंकर श्री अनुराग कृष्ण शास्त्री उर्फ श्री कन्हैया जी ने अपने भागवत कथा में श्री कृष्ण लीलायें, श्री गोवर्धन पूजा, एवं छप्पन भोग का वर्णन किया। श्री अनुराग कृष्ण शास्त्री जी ने अपने भागवत कथा में कहा कि अन्याय और अधर्म से धन नहीं कमाना चाहिए, अन्याय और अधर्म से कमाया धन दस वर्षों से अधिक नही टिकता, गर्भपात करना महापाप है, गर्भपात नहीं करना चाहिए। पुत्र एक कुल का भाग्य उदय करता है और पुत्री दो कुल का भाग्य उदय करती है। पुत्र भाग्य से होता है और पुत्री सौभाग्य से होती है। जीवन उत्साह से जिए हमारा हर दिन नया है

Whatsapp group Join

 हम रोज जीते है रोज मरते हैं जिसका हृदय कुछ नहीं चाहे बस परमात्मा को चाहे वही इस बस्ती में बस सकता है कृष्णा वह है जिसकी प्रशंसा शत्रु भी करता है राम वह है जिसकी प्रशंसा शत्रु भी करता है जिसके जीवन से हिंसा निकल चुकी है वह हिंदू है हिंदु हिंसा नहीं कर सकते चलो चलें प्रेम की नगरी…. हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे….. गोविंद बोलो हरे गोविंद बोलो हरि बोल हरि बोलो… इतनी शक्ति हमे देना दाता मन का विश्वास कम हो ना…. हम तुम्हारे है प्रभु जी हम तुम्हारे थे हम तुम्हारे हि रहेगे ओ मेरे प्रियतम आदि भजनो से श्रोतागन झुम रहे थे कथा के पांचवें दिन श्रोताओं की काफी भीड उमड पड़ी

जहाँ बिहार के भागलपुर जिला के अलावा अन्य जिलों से भी श्रोतागण कथा को सुनने आये है। मिडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि भागवत कथा का आयोजन 18 जनवरी तक होगा 19 जनवरी को हवन पुर्णाहुति होगी श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को सफल बनाने में मुकेश चिरानिया, मिडिया प्रभारी अशोक केडिया, अमित अग्रवाल, रितेश मावडिया, आदित्य सरार्फ, बिकाश चिरानियाँ,अमन सरार्फ , श्री धर शर्मा , विश्वास शर्मा, विनित चिरानिया , नीरज केजरीवाल, केशव सरार्फ, शंभू चिरानिया, अमित चिरानिया, विशाल चिरानिया, विकास मावडिया, मुरारी चिरानियाँ , पप्पु चिरानियाँ, प्रितम चिरानियाँ , सौरव नारनोली, मानस पंसारी, वरुण केजरीवाल, रोहित मावंडिया, सचिन साह, रिया चिरानियाँ, सोनम चिरानियाँ, शैला चिरानिया, रुचि सर्राफ, ममता मावडिया, सुचिता अग्रवाल, आदि लगे हुए हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *