नवगछिया : रंगरा प्रखंड के रंगरा पंचायत में तेज नारायण उच्च विद्यालय रंगरा व संत विनोबा उच्च विद्यालय तिनटंगा दियारा में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तेज नारायण उच्च विद्यालय रंगरा में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के अलावा नवगछिया अनुमंडल एवं रंगरा प्रखंड के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित किया।

दूसरी ओर संत विनोबा उच्च विद्यालय तिनटंगा दियारा में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार जिला, कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंगरा चौक, भूमि सुधार उप समाहर्ता नवगछिया सहित कई पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित किया। जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार एवं रंगरा हाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

डीएम ने कहा कि शिक्षा से ही आर्थिक व सामाजिक समृद्धि संभव है। स्कूलों में नए वर्ग कक्ष का निर्माण, डेक्स बेंच की आपूर्ति, शौचालय, पेय जल सहित छात्र-छात्राओं के मूलभूत सुविधाओं के निर्माण किए जा रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के मद्देनजर अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। पुस्तकालय में नई सिलेबस की किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि शिक्षक अब समय पर विद्यालय आ रहे हैं। अभिरुचि के साथ छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *