नवगछिया । गुरुवार को खरीक थाना के एनएच-31 बगड़ी चौक के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के पास कार व बाइक में आमने-सामने की टक्कर में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
Total Downloads: 167
घटना की जानकारी पर पहुंचे जेएसआई चुन्नू किस्कू व पीएसआई अमित कुमार ने पुलिस जवानों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। यहां से दोनों का प्राथमिक उपचार के बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया।
दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। घायल की पहचान खगड़िया जिले के मरैया ओपी क्षेत्र मरैया गांव निवासी मो. सोहेल (26) व मो. ओकाश (23) के रूप में हुई। दोनों भागलपुर से अपने घर लौट रहे थे।

