बिहपुर। प्रखंड के बिहपुर मध्य पंचायत के वार्ड दो में शु्क्रवार की देर शाम मंजिलगाह मैदान के पास 40 वर्ष पुराने सरकारी सामुदायिक शौचालय को जेसीबी से तोड़ दिया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
शौचालय के अचानक तोड़े जाने से इस टोले के दर्जनों परिवारों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गयी। इसको लेकर ग्रामीणेों ने सामूहिक आवेदन प्रखंड कार्यालय में बीडीओ को दिया।
जिसकी प्रतिलिपि भागलपुर डीडीसी व नवगछिया एसडीओ भी दिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ ने तत्काल सीओ व थानाध्यक्ष को मामले में कार्रवाई करने को कहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
