नवगछिया । नवगछिया पुलिस ने विभिन्न राज्यों में करोड़ों रुपये साइबर ठगी के दो आरोपितों अजय कुमार मंडल निवासी पंचनताड़ अहिल्यापुर गिरिडीह झारखंड और बांका गोपडीह चांदन निवासी रामशरण राय को सोमवार की देर रात नवगछिया से गिरफ्तार किया है। दोनों झारखंड से साइबर ठगी के बाद छिपकर नवगछिया में रह रहे थे। झारखंड पुलिस की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारतभूषण ने बताया कि गिरफ्तार दोनों ठग पर साइबर थाना गिरिडीह में साइबर ठगी का मामला दर्ज है। दोनों से नवगछिया थानाध्यक्ष ने पूछताछ की। गिरफ्तारी की सूचना गिरिडीह पुलिस को दी गई। मंगलवार को पहुंचे गिरिडीह साइबर थाने के पुलिस निरीक्षक सावन कुमार साहू ने बताया कि दोनों आरोपितों पर झारखंड सहित कई पड़ोसी राज्यों के जिलों में साइबर ठगी के कई मामले दर्ज हैं। ये दोनों साइबर ठगी करने वाले ग्रुप के मास्टरमाइंड हैं। जो अपने ग्रुप के साथियों की मदद से विभिन्न राज्यों में करोड़ों रुपये की साइबर क्राइम करते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ इन लोगों ने साइबर ठगी से करोड़ों रुपये कमाया है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने अपने साथी शिव साह (19) पिता बंधन साह व सूरज कुमार शाह (19) पिता महादेव शाह दोनों निवासी झारखंड के जिला हजारीबाग के साथ नवाडीह गिरिडीह में किराए के मकान में रहकर एस्कॉर्ट सप्लायर बनकर ठगी का धंधा करते थे। इस कार्य के लिए ये लोग ऑनलाइन ईमेल व अन्य एप के माध्यम से कोलकाता से ₹पांच हजार रुपये में फर्जी सिम व अन्य लोगों का डिटेल मंगाकर उनके ईमेल पर मैसेज करते थे। ये दोनों अन्य साथी को लोकल सिम सप्लाई व साइबर ठगी करना सिखाते थे।

इसके अलावा ये सभी सर्वर मेंटेनेंस कंपनी को हर माह ₹चार लाख रुपये भी उनके अकाउंट पर गूगल सरस ऑफ फर्टिलाइजेशन पोपट निजाम के लिए पेमेंट करते थे, ताकि किसी को एस्कॉर्ट सर्विस के लिए गूगल में सर्च करने पर सबसे पहले इनका नंबर शो करें। इनके द्वारा एक वेबसाइट मेंटेन किया जाता है। इसका नाम www.elaite.passion.club है। किन्ही व्यक्ति को उनके वेबसाइट के माध्यम से इनसे संपर्क करने पर उनसे उनका डिटेल फॉर्म भरवा कर उनके ईमेल व व्हाट्सएप नंबर पर तरह-तरह के सर्विस के लिए फोटो भेजे जाते थे। इसके बदले उनसे पैसे की मांग की जाती थी। पैसे देने पर तैयार होने पर यूपीआई लिंक भेज कर फर्जी खाता में पेमेंट प्राप्त कर लेते थे और कस्टमर को कोई सर्विस नहीं देते थे। सभी ट्रांजेक्शन एटीएम से करते थे।

साइबर गिरोह के अन्य सदस्य

साइबर ठगी में गिरोह के अन्य सदस्य अजीत कुमार दास (24) पिता बालेश्वर दास निवासी बोकोबार कोडरमा, अनुज पंडित बोकोबार कोडरमा, शिवा साह, सूरज साह दोनों भरकट्टा कोडरमा के हैं। ये सभी वर्षों से साइबर ठगी में संलिप्त हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet