नवगछिया । रंगरा सहायक थाना के मुरली गांव में गुरुवार देर रात अगलगी की घटना में दादा और तीन पोतियों को जलाने के मामले में बच्ची के पिता योगेश कुमार सिंह के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। योगेश ने आवेदन में बताया है कि मेरे पिता मेरी तीनों बच्चियों के साथ दरवाजे पर सोये हुये थे। इस दौरान कुछ लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया।

जिससे मेरी बड़ी लड़की राजनंदनी उर्फ आरती कुमारी, भावना कुमारी, भारती कुमारी बुरी तरह जल गई है। आग लगने के दौरान हम जब बाहर निकले तो कुछ लोगों को हमने भागते हुए देखा जो आगे जाकर अंधेरे का फायदा उठाकर कर भाग गये। घटना को लेकर रंगरा सहायक थाना के नवनियुक्त थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सजीत कुमार वारसी ने बताया कि पिता के दिए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस घायल के परिजनों से भी जानकारी लेने का प्रयास कर रहे है। घटना की रात कौन-कौन वाहन गांव में आया है और देर रात कौन-कौन वाहन गांव से बाहर निकला है। इसकी भी जानकारी पुलिस ले रही है।

आरती के बयान का है इंतजार, रांची रिम्स में चल रहा इलाज

पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए उनकी घायल बच्ची से पूरी जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। घायल बच्ची का इलाज रांची रिम्स में चल रहा है। उनलोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मालूम हो कि विद्यानंद सिंह के घर पर बदमाशों ने लगभग 10 बोतल पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर पूरे परिवार को जलाने की घटना का अंजाम दिया था।

जिसमें दादा सहित तीन पोती जलकर गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें दो पोती की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। बोकारो बर्निंग हॉस्पिटल ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल रांची रिम्स रेफर कर दिया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। दादा विद्यानंद सिंह द्वारा बताया गया कि मामले को लेकर हमलोगों ने अभी तक किसी की पहचान नहीं करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि हम अपने बच्चों की पहले जान बचाएंगे। इसके बाद हम कुछ सोचेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *