नारायणपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना गांव में रविवार की रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे करीब 80 चक्र गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है। गोलीबारी की घटना को लेकर ग्रामीण दहशत में जी रहे है। सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने घटनास्थल से तीन जिंदा कारतूस व पाँच खोखा बरामद किया है।
मामले में पीड़ित परिवार बीरबन्ना निवासी प्रीतम यादव ने गांव के ही करीब 13 लोगों के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में दो लाख की रंगदारी माँगने एवं विरोध करने पर हथियार से लैस होकर घर पर चढ़कर गोलीबारी करने व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करते हुए
बीरबन्ना निवासी मुकेश यादव, अवधेश यादव, विनोद यादव, अमर यादव, गिरीश यादव, फंटूश यादव, कुमोद यादव, रंजन यादव, निखिल यादव, चंदन यादव, मृत्युंजय यादव, भवेश यादव, धीरज यादव समेत 13 लोगों के विरुद्ध गोलीबारी का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने घटना को लेकर बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कांड के अनुसंधान कर्ता अनि मुकेश कुमार यादव छानबीन में जुट गए है।


