नवगछिया : नागाशिया फाइनेंसर के नाम पर परबत्ता थाना के टेक्नो मिशन स्कूल के जगत्पुर के पास किक्रम शिला सेतु पहुंच पथ पर बदमाशों ने ट्रक लूट लिया। इस संबंध में गाड़ी मालिक सबौर थाना के ममलखा निवासी जनेश कुमार ने चालक ममलखा के अभिनव कुमार से पुलिस को आवेदन दिया है। गाड़ी मालिक ने बताया कि चचेरा भाई अभिनव कुमार ट्रक चालक है। वह ट्रक को दो फरवरी को खगड़िया जिला के अगुवानी से ममलखा लेकर जा रहा था।

गाड़ी विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ के टैक्नोमिशन पर पहुंची तो बाइक पर सवार तीन आरोपितों ने ओवरटेक कर ट्रक को रुकवाया लिया। गाड़ी रुकते ही वे लोग 25 हजार रुपये की मांग की। ट्रक चालक पांच हजार रुपये दे रहा था। किंतु आरोपियों ने बताया कि यह ट्रक रेपु कंपनी से फाइनेंस हुआ था। आरोपित रेपु कंपनी की रसीद दी लेकिन वह फर्जी था। रुपए नहीं देने पर गाड़ी का चाबी छीन लिया। ट्रक लेकर वे लोग – फरार हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *