नवगछिया। नवगछिया में चल रहे इंटर की परीक्षा में बुधवार को पहली पाली में मदन अहिल्या महिला कॉलेज की परीक्षार्थी बेहोश हो गयी। छात्रा गोपालपुर के धरहरा की थी। केन्द्राधीक्षक द्वारा तत्काल इसकी सूचना अनुमंडल अस्पताल को दी गयी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
अस्पताल से एम्बुलेंस आयी और छात्रा को अस्पताल ले गयी। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार आया। छात्रा ने बताया कि पहली पाली परीक्षा शुरू होने के दो घंटे बाद एकाएक उसको चक्कर आया और वह बेहोश हो गयी। इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
