ढोलबज्जा । कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकमानपुर कदवा में शुक्रवार को एक महिला ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या ली। मृतका कुमोद कुमार मंडल उर्फ कुन्दो की पत्नी सरस्वती देवी बतायी जा रही है।

घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का पति प्रदेश में मजदूरी करने गया है। उसके सास-ससुर बसावटों पर गाय-भैंस को चारा दे रहे थे। इसी बीच सरस्वती ने आत्महत्या की है। बिना किसी विवाद के इस आत्महत्या ने कई तरह की चर्चाएं पैदा कर दी है कि आखिर मृतका ने आत्महत्या क्यों की। उसे परिवार में कोई विवाद था या उसे किसी से कोई प्रेम प्रसंग चल रहा था।‌

घटना की सूचना मिलते ही कदवा ओपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। थानाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी ने बताया कि महिला ने खुद फांसी लगाकर कर आत्महत्या की है। जिसकी जानकारी ली जा रही है। जांच पड़ताल करते हुए शव की पोस्टमार्टम कराया जा रहा है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *