नवगछिया। इस्माईलपुर प्रखंड में मोटे अनाज की खेती के विषय पर किसान गोष्ठी कार्यक्रम 2023-24 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीएओ अनिल कुमार चौधरी, कृषि वैज्ञानिक सौरभ कुमार चौधरी ने किया। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर से आए कृषि वैज्ञानिक ने मोटे अनाज की खेती के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही बीएओ ने किसानों से बीज उपचार कर बीज की बोआई और मिट्टी जांच करवाने की अपील की। मौके पर कृषि समन्वयक आशुतोष कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अरुंधति चौधरी, किसान सलाहकार राजीव कुमार, ब्रजेश कुमार यादव, चंदन कुमार, किसान मनोज मंडल उर्फ फौजी, मुखिया प्रमोद कुमार, साहेब मंडल, दिलीप मंडल, रविंदर मंडल, उमी मंडल, अवधेश मंडल सहित ढेरों किसान उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *