नवगछिया। नवगछिया आरपीएफ पुलिस द्वारा गुप्त सूचना पर कटिहार बरारी थाना अंतर्गत भैंस दियारा के टिकट दलाल सुमित कुमार को अवैध रूप से टिकट बनाने को लेकर हिरासत में लिया गया। आरपीएफ पुलिस द्वारा जांच की गयी।
जांच में 18 अवैध रूप से टिकट निजी आईडी से काटी गयी है। जो पूरी तरह से गलत व अवैध है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना मिली तो कई जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें सुमित कुमार भैंस दियारा बरारी थाना क्षेत्र को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।

