नवगछिया। जीआरपी पुलिस ने गाड़ी संख्या 15626 अगरतला-देवघर एक्सप्रेस से गुप्त सूचना पर एक महिला सहित चार गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 4 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले को लेकर नवगछिया जीआरपी थाने में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

बताया गया कि अगरतला-देवघर एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी के एस 4 में वैशाली बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोकलपुर निवासी राजू राय, रूपेश पासवान वैशाली के ही जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अभिषेक कुमार और नवगछिया लक्ष्मीपुर गांव की पूछो खातून के पास से अलग-अलग गांजा बरामद हुआ।

नवगछिया जीआरपी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि राजू राय के पास से 1 किलो 200 ग्राम, रूपेश पासवान से 1 किलो, अभिषेक कुमार के पास से 800 ग्राम और पूछो खातून के पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *