नवगछिया । इस्माईलपुर प्रखंड अंतर्गत अंचल कार्यालय के राजस्व अधिकारी पर राजद नेता बबलू यादव ने जमीन म्यूटेशन के नाम पर रुपया मांगने का वीडियो वायरल किया है। हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बबलू यादव ने बताया कि मेरी मां उर्मिला देवी के नाम से सारे चार एकड़ जमीन है।
Total Downloads: 165
जिसकी खरीद के बाद म्यूटेशन के लिए दिया गया है। लेकिन अंचल कार्यालय के राजस्व पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी खुशबू आजम द्वारा रुपए की मांग की जाती है। अगर रुपया नहीं देते हैं तो उनका म्यूटेशन रद्द कर दिया जाता है।
वहीं इस मामले को लेकर के राजस्व अधिकारी सह अंचलाधिकारी खुशबू आजम ने बताया कि हम सार्वजनिक तौर पर काम करते हैं। हम पब्लिक के पास किसी तरह का कोई डिमांड नहीं करते हैं। अगर किसी ने मेरे ऊपर आरोप लगाकर वीडियो वायरल किया है तो हम उसके खिलाफ आगे कार्रवाई करेंगे। जो भी आरोप है वह गलत एवं मनगढ़ंत है।

