गोपालपुर प्रखंड में एक मार्च को प्रखंड प्रमुख का चुनाव होगा। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के कार्य पदाधिकारी ने पत्र जारी कर जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
गोपालपुर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख रिंकू देवी पर अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पांच जनवरी को दिया था। पंचायत समिति सदस्यों के अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन मिलने पर बीडीओ गोपालपुर ने 18 जनवरी को पंचायत समिति की विशेष बैठक अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने की तिथि निर्धारित किया था।
इस बीच प्रखंड प्रमुख रिंकू देवी पटना उच्च न्यायालय अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर पंचायत समिति सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर होने की जानकारी देते हुए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किये जाने का निर्देश दिये जाने हेतु पहुंचीं। उच्च न्यायालय ने डीएम को दो दिनों की सुनवाई कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया।


