बिहपुर : औलियाबाद बड़ीगद्दी चौक के पास रविवार को महिला ग्रामीण चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन भागलपुर आर्म्स एंड गायक्नोजिकल सोसायटी की ओर से डा. मृत्युंजय चौधरी की देखरेख में किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 173
शिविर का उद्घाटन जेएलएनएमसीएच मायागंज के प्राचार्य डॉ. अशोक भगत व अधीक्षक डा. उदयनाराण सिंह, डा. विभा चौधरी, वर्षा सिंह, बीणा सिंह, अंजु तुरियार, रेखा कुमारी, रोमा यादव, किरण सिंह, ओवद अली, अरविंद चौधरी व डा. सीमा चौधरी ने किया।
मुखिया उषा निषाद, डॉ. रमेश कुमार सिंह, भागलपुर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अयूब अली मौजूद रहे। शिविर में 500 से अधिक रोगियों की जांच कर निःशुल्क दवा दी गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
