नवगछिया । माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा किनारे लगने वाले तीन दिवसीय माघी मेले का निरीक्षण करने शुक्रवार को नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा रंगरा प्रखंड के टीनटंगा पत्थर घट्टा घाट पहुंचे। मेला में विधि व्यवस्था को देख एसपी ने सब कुछ ठीकठाक बताया।
साथ ही मेला कमेटी के लोगों व गश्त कर रहे पुलिस को हर तरफ पैनी नजर रखने को कहा है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग के बाद ज्यादा गहरे पानी में नहीं जाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से घाटों पर नाव व गोताखोरों की तैनाती भी की गई है।

